फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khan Sir Marriage: किसके मॉडल पर खान सर ने चुपके से निकाह किया? रिसेप्शन में दिखाई दुल्हन, बताई राज की बात

Tue, 03 Jun 2025 09:54 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: खान सर ने यह भी बताया कि शादी की तारीख पहले ही तय थी, लेकिन जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया तो जश्न को सीमित रखने का निर्णय लिया। दो जून को खान सर ने रिसेप्शन दिया। इसमें कई दिग्गज शामिल हुए। 
विज्ञापन
खान सर और उनकी पत्नी को शादी की बधाई देते तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के जाने माने शिक्षक और यूट्यूबर खान की शादी के बाद अब उनके रिसेप्शन (बहुभोज) की चर्चा खूब हो रही है। इससे जुड़ा फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया। इसमें खान सर और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक-दूसरे से बातचीत करते दिख रहे हैं। इस दौरान खान सर ने तेजस्वी यादव से जो बातें कहीं, वो चौंकाने वाला है। खान सर ने कहा कि मैंने आपकी ही नकल की। आपने जैसे चुपचाप शादी की, वैसे ही मैंने भी किया। बातचीत के दौरान खान सर की चुटकी लेते भी दिखे। आइए जानते हैं, खान सर ने क्या कहा...

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खान सर और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। इस दौरान तेजस्वी ने पूछा कि क्या हुआ? विवाह कब हुआ आपका? इस पर खान सर ने कहा कि अभी जो भारत-पाकिस्तान जो विवाद हुआ था, उसी बीच शादी कर ली। खान सर ने चुटकी लेते हुए कहा कि मेरी शादी का मॉडल आपकी शादी की तरह ही था सर। चुपचाप करके बात में बताना है। तेजस्वी ने कहा कि हां बस परिवार के लोगों के साथ। इस पर खान सर ने कहा कि जी, केवल 12 से 13 लोग शामिल हुए थे मेरी शादी में। जैसे आप किए न वैसे ही मैंने भी कर लिया। मैंने सोचा कि कैसे करें, कहां से नकल करें तो आपका ही कर लिया। दोनों की बातें सुन वहां खड़े लोग हंसने लगे। इधर, इस वीडियो को शेयर करते राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि खान से के आदर्श तेजस्वी यादव ही हैं। 



Khan Sir Marriage: समाने आई खान सर की पत्नी की पहली तस्वीर, रिसेप्शन पार्टी के फोटो-वीडियो वायरल

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खान सर और उनकी पत्नी से मुलाकात करते तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।
छह जून को छात्रों को भोज देंगे खान सर 
छात्रों से कहा कि मैंने तुमलोगों को एक बात नहीं बताई है। जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था तो मैंने शादी रचा ली। हालांकि मेरी शादी की तारीख पहले ही तय हो चुकी थी। इसी बीच ऑपरेशन सिंदूर शुरू हो गया। मैंने सोचा कि देश सबसे ऊपर है। इसलिए इस तनाव वाले माहौल के बीच किसी को आमंत्रण नहीं भेजा। खान सर छह जून को छात्रों के अलग से भोज देंगे। खान सर ने छात्रों से कहा कि मैंने अपनी शादी की बात सबसे पहले आपलोगों को ही बताई है। क्योंकि, मेरा वजूद आपलोगों से ही हैं। अब आपलोगों के लिए भोज की व्यवस्था कर रहे हैं। भोज छह जून के आसपास दिया जाएगा। इधर, खान सर की पार्टी में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण निषाद सहित कई बड़ी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया।

जानिए, तेजस्वी यादव की शादी के बारे में
नौ दिसंबर 2021 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी बचपन की दोस्त रचेल उर्फ राजश्री के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी की जानकारी पहले किसी को नहीं थी। दिल्ली के साकेत स्थित मीसा भारती के सैनिक फॉर्म तेजस्वी यादव ने अपने परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में यह शादी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें