फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर पुल का अब 'नीतीश सेतु', सीएम सम्राट ने किया एलान; पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

Fri, 13 Nov 2026 12:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ सारण

सार

पिछले कुछ दिनों से जदयू और भाजपा के रिश्तों को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही थी। लेकिन, सीएम सम्राट चौधरी ने एक बार इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बिहार के एक बड़े पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर कर दिया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
कच्ची दरगाह से बिदुपुर जाने वाली सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस मेगा ब्रिज के शुभारंभ से पहले इसका नामकरण कर दिया है। इस पुल को पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को समर्पित कर दिया है। सीएम सम्राट चौधरी ने आज इसकी घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि इस पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा है।
विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का शुभारंभ करेंगे। अब इस पुल का नामकरण ‘नीतीश सेतु’ किया गया है। पीएम मोदी 21 नवंबर को इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को प्रधानमंत्री का बिहार आगमन हो रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल को देश को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विकास से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन


खबर अपडेट हो रही है...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें