फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: एचआईवी पॉजीटिव थी गर्भवती, बिना जांच के कर दिया ऑपरेशन, खुलासे के बाद डॉक्टरों में मचा हड़कंप

Mon, 06 Apr 2026 01:55 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रिम्स में बिना पूर्व जांच एचआईवी संक्रमित महिला का ऑपरेशन होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद डॉक्टरों में हड़कंप है और एहतियातन दवाएं शुरू कर दी गई हैं, जबकि अस्पताल प्रबंधन मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
बिना जांच एचआईवी पॉजीटिव महिला का किया ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक एचआईवी संक्रमित महिला का बिना पूर्व जांच के ऑपरेशन कर दिया गया, जिससे डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के बीच चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला पिछले तीन वर्षों से एचआईवी संक्रमित थी लेकिन उसने अपनी बीमारी की जानकारी चिकित्सकों से छिपा ली। इसी आधार पर उसे सामान्य मरीज मानते हुए लेबर रूम में नियमित प्रक्रिया के तहत ऑपरेशन किया गया।

ये भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड में बिना कांग्रेस और भाजपा के भी सरकार, JDU विधायक ने मुख्यमंत्री सोरेन को सुझाया फॉर्मूला
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब सदर अस्पताल से आई रिपोर्ट में महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद रिम्स में हड़कंप मच गया। ऑपरेशन में शामिल डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने एहतियातन पीईपी (पोस्ट एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस) दवाओं का सेवन शुरू कर दिया है, जो संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए दी जाती हैं।
विज्ञापन


फिलहाल अस्पताल प्रबंधन पूरे मामले की आंतरिक जांच कर रहा है। इस घटना ने मरीजों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी साझा करने की आवश्यकता को एक बार फिर उजागर किया है। साथ ही अस्पतालों में जांच प्रक्रिया की अनिवार्यता और सतर्कता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें