फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नरेंद्र मोदी देश के सबसे बडे़ आतंकवादी'

Tue, 12 Nov 2013 11:11 AM IST
अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
नीतीश सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर देश का सबसे बड़ा आतंकवादी होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके सत्ता में आने को लेकर अल्पसंख्यक और गरीब भयभीत हैं।
विज्ञापन


बिहार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ने मोदी को देश के लिए खतरा बताते हुए आरोप लगाया कि उनसे बड़ा आतंकवादी देश में नहीं है। मोदी में हिटलर और उनके सलाहकार गोबेल्स दोनों के गुण मौजूद होने का आरोप लगाते हुए कहा सिंह ने कहा कि देश में मोदी से बड़ा खतरनाक छद्मवेशी आतंकवादी कोई नहीं है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी सिंह ने कहा कि देश की सत्ता मिलते ही मोदी लोकतंत्र रूपी नकाब को उतार फेकेंगे और देश को ऐसे खतरनाक मोड़ पर लाकर खड़ा कर देंगे जहां वह खंड-खंड होकर टूट जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि धनी और प्रभाव वाले लोगों के साथ रहने वाले मोदी के देश की सत्ता संभालने की आशंका को लेकर 90 प्रतिशत गरीब जनता भयभीत है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी का 17 साल पुराना गठबंधन टूटने के बाद दोनों पार्टियों के रिश्ते दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं। दोनों पार्टियों की ओर से उनके नेता एक दूसरे के खिलाफ जुबानी जंग जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें