Bihar: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कोटे से बिहार की नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को "पूरी तरह से, ठीक ढंग के इलाज की जरूरत है।" यह बयान JDU विधायक डॉ. संजीव सिंह ने दिया।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) कोटे से बिहार की नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को "पूरी तरह से, ठीक ढंग के इलाज की जरूरत है।" यह बयान जनता दल (JDU) विधायक डॉ. संजीव सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान पोर्टिको में कही। उन्होंने कहा कि अनर्गल बयान देकर ध्यान खींचने का बार-बार प्रयास बताता है कि- He need proper treatment. उन्होंने कहा- हिंदू धर्म सहिष्णु है, इसलिए लोकतंत्र का नाजायज फायदा उठाकर लोग कुछ भी बोल ले रहे हैं। अगर हिम्मत है तो इसी तरह की बात मुस्लिम, ईसाई या किसी और धर्म के बारे में बोलकर दिखाएं।