बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद जदयू नेताओं ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपकर राजद नेता तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के नामांकन को रद्द करने की मांग की। वहीं इस ज्ञापन के बारे में पूछने पर बिहार के मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि दोनों भाइयों ने अपने चुनावी हलफनामों में संपत्तियों के बारे में जानकारी छिपाई है।
वहीं मधुबनी में हुई घटना पर उन्होंने कहा कि हम महागठबंधन के लोगों को सचेत कर रहे हैं। मधुबनी में जो घटना हुई अगर भ्रम में आप हैं कि कोई जेल में बैठा कोई कैदी, उनके अपराध के बल पर बिहार की सियासत में हरकत करने की कोशिश करेगा तो जनता इनको जनादेश के रूप में सजा देगी।