फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जदयू का डिजिटल अंदाज में लालू पर हमला, वेबसाइट जारी कर दी गांव से जेल की यात्रा की जानकारी

Mon, 02 Nov 2020 03:18 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

बिहार में विधानसभा चुनाव का दौर जारी है, ऐसे में राजनेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दूसरे चरण का चुनाव होना है। इससे पहले, जदयू ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर एक नए तरीके से हमला किया है। 

विज्ञापन


दरअसल, जदयू ने एक वेबसाइट लॉन्च कर लालू को निशाने पर लिया है। इस वेबसाइट में लालू यादव के गांव फुलवरिया से लेकर उनकी होटवार जेल की यात्रा को विस्तारपूर्वक बताया गया है। मंत्री नीरज कुमार और जेदयू नेता अजय आलोक ने इस वेबसाइट को लॉन्च किया है। 


विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस नए तरीके से राज्य के प्रमुख नेता पर हमला बोलना काफी रोचक है। इस वेबसाइट में बताया गया है कि किस तरह से लालू के राजनीतिक जीवन पर जेल जाने से धब्बा लगता है। वेबसाइट को 'फुलवरिया से होटवार' नाम दिया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल, इस नाम के पीछे की कहानी का संबंध लालू की किताब से है। लालू यादव की किताब का नाम 'गोपालंगज टू रायसीना' था। लालू यादव के फुलवरिया का शुरुआती जीवन, फिर उनका राजनीति में प्रवेश, राजनीति में रहते घोटाले, परिवार को बढ़ावा, चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध और अंत मे रांची के होटवार में जाना, ये सभी जानकारी इस वेबसाइट में उपलब्ध है।

इससे पहले, राजद अध्यक्ष लालू यादव ने एनडीए गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, 'यह डबल इंजन नहीं ट्रबल इंजन है। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को वापस लाने के वक्त डबल इंजन कहां था?' मंहगाई को लेकर तंज कसते हुए लालू यादव ने ट्वीट कर कहा, 'पिअजवा अनार हो गईल बा...' (प्याज के दाम अनार के बराबर हो गए हैं)।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें