फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मुजफ्फरपुर में बुलडोजर लेकर निर्माण स्थल पर घुसा शख्स, लोगों ने जमकर की धुनाई

Sun, 02 Apr 2023 08:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना इलाके के अमरख गांव में लोगों ने एक शख्स को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद उसपर कार्रवाई की मांग लेकर जमकर हंगामा करने लगे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
गांव में जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना इलाके के अमरख गांव में लोगों ने एक शख्स को बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद उसपर कार्रवाई की मांग लेकर जमकर हंगामा करने लगे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। फिलहाल हालात नियंत्रण में है। पुलिस के अनुसार, एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन


वरीय पुलिस अधिकारी ने समझा-बुझाकर शांत करवाया
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में कब्रिस्तान में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक जेसीबी (बुलडोजर) कब्रिस्तान के भीतर घुस गया। इसकी भनक लगते ही इलाके के एक पक्ष के लोग मौके पर जुट गए। जेसीबी को घेरकर हंगामा करने लगे। चालक के भागने पर लोगो ने उसे पकड़ लिया और बेररहमी से पिटाई कर दी। हालांकि, मनियारी थानेदार हेमंत कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और जेसीबी चालक को बचा लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन लोग नहीं मानें। इसके बाद वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर शांत करवाया। 

गुस्साए लोगों ने जेसीबी चालक की पिटाई कर दी
पंचायत समिति प्रतिनिधि मो. नसीम ने बताया की जेसीबी लेकर एक शख्स अंदर घुस गया था। दीवाल का निर्माण होना है। उसे मना किया लेकिन फिर जेसीबी लेकर आगे बढ़ रहा था। इसके बाद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। थानेदार ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। पता चला है कि एक कॉन्ट्रैक्टर ने दीवाल निर्माण का कार्य लिया था। निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन, कब्रिस्तान में जेसीबी लेकर घुस गया। जेसीबी को जब्त कर लिया गया है। उसके मालिक को थाना बुलाया गया है। कब्रिस्तान में जेसीबी लेकर घुसने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल हालात सामान्य है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें