फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मोतिहारी में जाप नेता अभिजीत सिंह के घर 20 लाख की लूट, पुलिस के सामने गोली-बम बरसाते हुए भागे डकैत

Sat, 22 Apr 2023 12:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

जाप नेता अभिजीत सिंह ने बताया कि बीती रात 15 से 20 की संख्या में आए डकैत गैस कटर मशीन से मेन दरवाजा को काट कर घर में घुसे। फिर हथियारबंद डकैतों ने घर के सभी सदस्यों को बाथरूम में बंद कर दिया और मेरे साथ मारपीट करने लगे, यह सिलसिला करीब दो घंटे तक चला। इसके बाद वे नकदी समेत लगभग 20 लाख की संपत्ति लूट ले गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मोतिहारी में जाप नेता के घर डकैतों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान डकैतों ने जाप नेता और उनके पिता जो कॉपरेटिब बैंक के उपाध्यक्ष हैं, के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिकरहना एसडीपीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार की रात्रि घोड़ासहन थाना क्षेत्र के श्रीपुर कौवाहा में घटी।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात 15 से 20 हथियारबंद डकैत द मोतिहारी सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अरुण सिंह के घर घुसे। फिर वहां से नकदी समेत लगभग 20 लाख की संपत्ति लूट ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो बम विस्फोट कर सभी डकैत वहां से फरार हो गए। इस दौरान डकैतों ने अरुण सिंह के बेटे और जाप नेता अभिजीत सिंह के साथ खूब मारपीट भी की।

विज्ञापन

 
जाप नेता अभिजीत सिंह ने बताया कि बीती रात 15 से 20 की संख्या में आए डकैत गैस कटर मशीन से मेन दरवाजा को काट कर घर में घुसे। इस दौरान 10 से बारह की संख्या में डकैत घर में घुसे और बाकी बाहर रहे। हथियारबंद डकैतों ने घर के सभी सदस्यों को बाथरूम में बंद कर दिया और मेरे साथ मारपीट करने लगे, यह सिलसिला करीब दो घंटे तक चला। वहीं, डकैतों ने घर में रखे सात लाख नकदी और जेवरात लूट लिए। नकदी समेत लगभग 20 लाख की संपत्ति लूट ले गए। इसके साथ ही घर में रखा लैपटॉप और हार्ड डिस्क भी ले गए। लूट के बाद डकैतों ने फायरिंग भी की और बम भी फोड़ा।
 
अभिजीत सिंह ने बताया कि पुलिस चाहती तो डकैतों को पकड़ सकती थी, क्योंकि पुलिस के सामने ही डकैत भागे हैं। ग्रामीण भी डकैती के दौरान डकैतों द्वारा फायरिंग और बम विस्फोट किए जाने की बात बता रहे हैं।
विज्ञापन

 
सिकरहना एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि श्रीपुर कौवाहा में डकैती की सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचा तो डकैत बम विस्फोट करते हुए भाग खड़े हुए। डकैतों का पीछा किया गया। लेकिन वे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें