फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inter Exam 2023 : रसायन-भूगोल के प्रश्न-उत्तर सोशल साइट्स पर असली बताकर चले, बोर्ड का पर्चा आउट से इनकार

Fri, 03 Feb 2023 06:30 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Board : इंटर परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को पहली पाली में रसायन और दूसरी पाली में भूगोल के प्रश्नपत्र वायरल किए गए। सोशल मीडिया एप 'टेलीग्राम' पर कई तरह के ग्रुप दिखे और यहां कई कागजों के टुकड़ों पर सवाल के उत्तर भी। 
विज्ञापन
टेलीग्राम एप पर बिहार बोर्ड क्वेश्चन लीक ग्रुप ने सुबह 9:04 बजे रसायन का प्रश्नपत्र डाला। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar Board) की इंटर परीक्षा के तीसरे दिन भी प्रश्न पत्र लीक की अफवाह उड़ती रही। पहली पाली में रसायन और दूसरी पाली में भूगोल के प्रश्नपत्र वायरल किए गए। इन वायरल प्रश्नों में से कुछ असल प्रश्नपत्र से मिले भी। बिहार बोर्ड ने इसे पर्चा आउट नहीं माना है। हालांकि, इंटर परीक्षा में इस बार एक बेहद चिंता का विषय बनकर उभरे सोशल मीडिया एप हैं। 'अमर उजाला' ने जब इसकी पड़ताल शुरू की तो सोशल मीडिया एप 'टेलीग्राम' पर कई तरह के ग्रुप दिखे और यहां कई कागजों के टुकड़ों पर सवाल के उत्तर भी दिखे। लोगों ने यह भी कहा कि उन छोटे-छोटे कागजों के कतरनों पर परीक्षा में पूछे गए कई सवालों के कुछ सही जवाब भी थे तो वहीं कई सवाल के जवाब गलत भी थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें