फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'ममता सरकार में घुसपैठियों का राज', TMC के गढ़ में जमकर बरसे सम्राट, बोले- अराजकता की जद में बंगाल

Tue, 07 Apr 2026 05:39 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा मंगलवार को भाजपा प्रत्याशियों ने हावड़ा में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन में शामिल होने के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे। जहां उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के हावड़ा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को फिर से सोनार बंगाल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देना होगा। भाजपा राज्य से घुसपैठ खत्म करने, लोकतंत्र स्थापित करने और बंगाली अस्मिता को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


नामांकन में शामिल होने हावड़ा पहुंचे थे चौधरी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होने के लिए चौधरी हावड़ा पहुंचे। यहां एमजी रोड स्थित एचएमसी कार्यालय के पास आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर राज्य में घुसपैठ समाप्त करनी है, सुशासन स्थापित करना है और संदेशखाली जैसी घटनाएं रोकनी हैं, तो भाजपा को जिताना होगा। उन्होंने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'बाहरी-भीतरी' का मुद्दा केवल एक राजनीतिक हथकंडा है। भाजपा सरकार बनने पर राज्य का मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल का ही बेटा या बेटी होगा।
 



'राज्य में स्कूल बंद लेकिन मदरसे चालू'
नामांकन के बाद चौधरी ने ममता सरकार पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में 26 हजार सरकारी नौकरियों में लूट हुई है और युवाओं का हक छीना गया है। उन्होंने कहा कि 8 हजार सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए, जबकि मदरसों को चालू रखा गया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार बनने पर राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन किया जाएगा और लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। साथ ही सातवां वेतनमान भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


'घुसपैठियों को संरक्षण दे रही हैं ममता बनर्जी'
चौधरी ने आगे कहा कि ममता बनर्जी की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है और राज्य में अराजकता का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के तहत बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है और एसआईआर का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में घुसपैठियों को मतदाता सूची से हटाया गया, उसी तरह पश्चिम बंगाल से भी बांग्लादेशियों को बाहर किया जाएगा। उन्होंने इस चुनाव को राज्य ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा बताया।

ये भी पढ़ें: करेह नदी में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत, मां की गोद एक ही दिन में सूनी, गांव में नहीं जला चूल्हा
विज्ञापन


'घुसपैठ खत्म करना चाहते हैं तो भाजपा को चुने'
चौधरी ने कहा कि एक समय कोलकाता रोजगार का प्रमुख केंद्र था, लेकिन अब वहां से पलायन हो रहा है, जबकि मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहर तेजी से आगे बढ़ गए हैं। अंत में उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर वे घुसपैठ खत्म करना चाहते हैं, सुशासन चाहते हैं और संदेशखाली जैसी घटनाएं दोबारा न हों, तो भाजपा को जिताएं और राज्य में बदलाव लाएं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें