फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार रेल हादसे के तार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े, 3 हिरासत में

Thu, 16 Feb 2017 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में हुए रेल हादसे के तार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जांच एजेंसी ने मामले में इंडस्ट्री से जुड़े 3 प्रमुख लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों में एक अभिनेता बृजकिशोर गिरी, ऑर्केस्ट्रा मालिक गजेन्द्र शर्मा और भोजपुरी गीतकार मुकेश यादव शामिल हैं।
विज्ञापन


इन तीनों पर आरोप है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने इन्हें पैसों का लालच देकर भारत में रेल हादसे करवाने की साजिश की गई थी। सभी आरोपियों को पुलिस ने नेपाल और भारत से हिरासत में ले लिया है। 

जांच में सामने आया सच
हादसे की जांच के दौरान जांच एजेंसी ने चौकाने वाला खुलासा किया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जांच के दौरान पाया है कि  1 अक्टूबर को एक रेलवे ट्रैक के पास एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिला था, जिसे वहां किसी ने फेंका था।
विज्ञापन


एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, शेख शफी, पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई हैंडलर और शमशूल होदा जो एक नेपाली नागरिक है,  इनके इशारे पर तीनों की भर्ती भारत में रेल हादसे कराने के लिए की गई। माना जा रहा है कि शमशूल होदा और बृजकिशोर गिरी एक दूसरे के संपर्क में थे।
विज्ञापन

हादसे में 150 लोगों की जान चली गई थी

बता दें 21 नवंबर को इंदौर-पटना एक्सप्रेस रेल हादसे में 150 लोगों की जान चली गई थी। वही एक महीने पहले अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस रेल हादसे में 50 लोग जख्मी हुए थे। गौर करने वाली बात ये है कि ये दोनो हादसे उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास हुए थे। जांच एजेंसियां पिछले 6 महीनों में हुए रेल हादसों की गहराई से जांच कर रही है। 

उल्लेखनीय है कि कई भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाले बृजकिशोर गिरी जब नेपाल से हिरासत में लिये  गए तब वे ऐ मोरी जान तोहरे में बस ले हमरे प्राण नाम की फिल्म में काम कर रहे थे।

होदा से संपर्क करने के बाद बृजकिशोर गिरी ने ही गजेन्द्र शर्मा और मुकेश यादव से होदा का संपर्क कराया था। रेल हादसे करने के बदले मिली लाखों की रक्म से गिरी अपने फिल्मों के व्यापार को बढ़ाना चाहता था। बता दें एजेंसी आईएसआई से जुड़ी नक्ली भारतीय करेंसी के रैकेट का भंडाफोड़ करने को लिए जांच कर रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें