फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स नहीं दिया तो संपति हो सकती है जब्त

Wed, 09 Jan 2013 12:34 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में होल्डिंग टैक्स न दिये जाने पर आपकी संपत्ति जब्त की जा सकती है। नगर निकाय बकाया वसूली के लिये नोटिस दे सकते हैं। नगरपालिका अधिनियम के आलोक मे कर व गैर कर राजस्व वसूली विनियम में इसका प्रावधान किया गया है। मंत्रीमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई मंत्रीमंडलीय बैठक के बाद प्रधान सचिव विजय प्रकाश ने बताया कि कर एवं गैर कर राजस्व वसूली विनियम के जरिये नगर निकायों को और समर्थ बना दिया गया है। टैक्स अदा न करने वालों के खिलाफ अभी सर्टिफिकेट केस का प्रावधान है। जिलाधिकारी को इससे संबंधी शक्ति है। बकाया वसूली के संबंध में अब निकाय मांग पत्र जारी कर सकते हैं।

नोटिस जारी करने के 21 दिनों के अंदर भुगतान नहीं करने पर पानी की सप्लाई रोकी जा सकती है। उसके बाद भी भुगतान नहीं होने पर और विशेष नोटिस देने के 7 दिनों के अंदर भुगतान अदा नहीं करने पर निकाय चल-अचल संपत्ति को जब्त, उसकी बिक्री, कुर्की और खिड़की-दरवाजा तोड़कर भवन में प्रवेश कर सकेगा।
विज्ञापन


सचिव विजय प्रकाश के अनुसार पटना जिले के बिहटा में नए ग्रिड के निर्माण एवं संबंधित संचरण तथा डाउनलिंकिंग लाइन के निर्माण के लिए 99.65 करोड़ की योजना को मंजूरी देते हुए चालू वर्ष में बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी को 5 करोड़ रुपये कर्ज की स्वीकृति दी गई। बैठक में बिहार विद्युत नियामक आयोग के क्रियाकलापों का वार्षिक प्रतिवेदन और बजट तैयार करने संबंधी नियमावली को भी मंजूरी दी गई। साथ ही विभिन्न अनुदानों को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें