फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS KK pathak : केके पाठक के सामने महिला शिक्षिका भूल गईं अपना नाम; जोड़-घटाव के इस आसान सवाल पर दिया यह जवाब

Sat, 16 Dec 2023 01:15 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar Teacher : केके पाठक स्कूल पहुंचते ही शिक्षकों से पूछताछ शुरू कर दी। जब के के पाठक ने महिला शिक्षिका से पूछताछ शुरू की तो शिक्षिका केके पाठक के डर से अपना ही नाम भूल गई।
विज्ञापन
केके पाठक महिला शिक्षिका से सवाल पूछते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग के अपर सचिव के के पाठक का बिहार के सरकारी विद्यालयों में लगातार दौरा चल रहा है। इस दौरान वह शिक्षकों का क्लास लगाते हुए नजर आते रहे हैं। इसी क्रम में केके पाठक शुक्रवार को वैशाली जिले के एक स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने जांच-पड़ताल और पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान एक अजीब वाकया हुआ। जब के के पाठक एक महिला शिक्षिका से पूछताछ करने लगे तो शिक्षिका केके पाठक की डर से अपना ही नाम भूल गई।

विज्ञापन




खुद का नाम भी भूली 
बिहार की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केके पाठक वैशाली के एक विद्यालय पहुंचे। महिला शिक्षिका से केके पाठक ने पूछताछ करना शुरू किया। केके पाठक का खौफ ऐसा कि महिला शिक्षिका खुद का नाम भूल गई और फिर बड़े मासूमियत और घबराये अंदाज में जवाब दिया कि आपके खौफ में नाम भूल गए। यह महिला टीचर पहले जोड़ घटाव भूल गई और फिर अपना नाम।

जानिए क्या क्या हुआ सवाल और क्या मिला जवाब 
केके पाठक     - मैडम आपका नाम क्या हुआ...वह भी आप भूल गए होंगे। 
शिक्षिका         - कुछ कीजिएगा सर क्या नाम बताएं रौशा नाम है।
केके पाठक     - 29 में से 11 नहीं घटा सकते हैं। 
शिक्षिका         - नहीं सर घटा सकते हैं कितना था 18 सर सही है। 
केके पाठक     - कितना बचता है? हमको तो नहीं लगता है कि 18 बचता है।
शिक्षिका          - सर 18 होगा सही कह रहे हैं।
केके पाठक      - आप सही कह रहे  हैं।

केके पाठक ने शिक्षकों पर कसा तंज 
केके पाठक ने पूछा कि कहीं हमारे डर से तो आप नहीं बोल रहे हैं। शिक्षिका ने जैसे तैसे खुद को बचाती हुए कहा कि नहीं सर। उन्होंने कहा कि कल को आप विद्यालय से भाग नहीं जाइएगा। आप प्रभारी बन गईं हैं। शिक्षिका ने कहा कि नहीं सर सिर्फ आज के लिए प्रभारी हैं। केके पाठक ने कहा कि आप आप कभी तो प्रभारी बनिएगा। एक वह भी दिन आएगा जब आप मेरे विद्यालय की प्रिंसिपल भी बनेंगीं। जो 29 में से 11 घटा नहीं पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें