फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS in Bihar Politics : गुप्तेश्वर पांडेय आते-आते रहे; सुनील कुमार सफल तो क्या अब बिहार में आईपीएस ही चलेंगे

Sun, 07 May 2023 01:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : गुप्तेश्वर पांडेय ने रिटायरमेंट के पहले IPS छोड़ राजनीति में उतरे, लेकिन फिर तुरंत लौट गए। लेकिन, सुनील कुमार तो बिहार के मंत्री हैं। क्या यही तो नहीं वजह कि लाइन लगी है। इस बार कतार को प्रशांत किशोर ने गति दी। राजद भी उसी लाइन पर है।
 
विज्ञापन
जन सुराज में शामिल हुए पूर्व IPS अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी अपनी छवि चमकाने के लिए भारतीय पुलिस सेवा के एक वरीय रिटायर्ड अफसर को पार्टी में दाखिल करा लिया है। प्रशांत किशोर ने छह को शामिल कराया था, अब उनके साथ जाने वाले 12 और रिटायर्ड IPS का नाम सामने आ चुका है। तो क्या बिहार में अब रिटायर्ड IPS का मतलब ट्रेनी Indian Political Service हो जाएगा? और, क्या इसकी वजह सत्तारूढ़ जनता दल यूनाईटेड के ट्रैक पर मंत्री के रूप में सफलतापूर्वक दौड़ रहे रिटायर्ड IPS सुनील कुमार हैं? डीजीपी की कुर्सी छोड़ गुप्तेश्वर पांडेय राजनीति में घुसते ही दरवाजे से लौट गए थे, लेकिन सुनील कुमार की सफलता के बाद अब नए चुनाव के हिसाब से राजनीति में रिटायर्ड IPS अफसरों की तो कतार ही लगती दिख रही है।

विज्ञापन


राजद में शामिल हुए इस शख्स को पहचान लेना होगा
Indian Political Service से अवकाश प्राप्त पदाधिकारी और तमिलनाडु के पूर्व DGP करुणासागर बिहार की सियायत में कदम रखने जा रहे हैं। वह आज राजद में शामिल हो रहे हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आज रविवार को पार्टी कार्यालय में करुणा सागर अपने समर्थकों के साथ राजद ज्वाइन करने जा रहे हैं। करुणासागर तमिलनाडु कैडर के 1991 बैच के IPS अधिकारी हैं। कई साल तक केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान विभिन्न केन्द्रीय एजेंसियों में अपनी सेवा दे चुके हैं। लम्बी सेवा के दौरान इन्हें कई पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित भी किया जा चुका है।

PK की टीम में 8 अवकाश प्राप्त पदाधिकारी शामिल हुए

  1.  जितेंद्र मिश्रा (समस्तीपुर ) सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG) होम गार्ड, 2004 इंडियन
  2.  SK पासवान (वैशाली) सेवानिवृत महानिदेशक (DG), 1979 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
  3.  KB सिंह ( सारण ) - सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) संचार, 1983 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
  4.  उमेश सिंह (बेगूसराय) - सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG Vigilance), 1984 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
  5. अनिल सिंह (सुपौल) सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) मुजफ्फरपुर, 2002 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
  6.  शिवा कुमार झा (सुपौल) - सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) इकोनॉमिक्स अफेयर, 2004- इंडियन पुलिस सर्विस बैच
  7. अशोक कुमार सिंह ( सिवान ) सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG), 1980 बिहार लोक सेवा आयोग, 1999 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
  8.  राकेश कुमार मिश्रा (सहरसा) सेवानिवृत महानिदेशक (DG), 1986 इंडियन पुलिस सर्विस बैच

यह चार नहीं हुए शामिल

  1. CP किरण (पटना) सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG) पुलिस, 1989 इंडियन पुलिस C सर्विस बैच
  2. मो. रहमान मोमिन (भोजपुर) - सेवानिवृत पुलिस महानिरीक्षक (IG) तकनीकी सेवाएं, 2000 इंडियन पुलिस सर्विस बैच
  3. शंकर झा सेवानिवृत इंडियन पुलिस सर्विस बैच
  4. 12. दिलीप मिश्रा सेवानिवृत इंडियन पुलिस सर्विस बैच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें