फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना में भीषण सड़क हादसा: कंटेनर की टक्कर से 20 फीट नीचे गिरा ऑटो, युवती समेत दो की मौत

Tue, 13 Oct 2026 03:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-139 पर मंगूपुर के पास कंटेनर की टक्कर से ऑटो 20 फीट नीचे गड्ढे में गिर गया। हादसे में युवती सोनी कुमारी और चालक विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

 

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना में जानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच-139 पर मंगूपुर के समीप कंटेनर ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार युवती और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर की चपेट में आने के बाद ऑटो करीब 20 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों लोगों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान सोनी कुमारी (करीब 18 वर्ष) और ऑटो चालक विजय सिंह (करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों विक्रम थाना क्षेत्र के हथसार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। डीसीपी ट्रैफिक-3 आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही जानीपुर थानाध्यक्ष सागर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ऑटो में फंसे दोनों शवों को बाहर निकलवाया।

इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुमन प्रसाद, ट्रैफिक प्रभारी देवानंद कुमार, अभिषेक सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। एनएच-139 पर हुए इस भीषण हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दो लोगों की मौत से उनके परिजनों में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें