फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए बस की छत पर सवार यात्री, चार की मौत, 24 झुलसे

Wed, 26 Jun 2019 11:14 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नवादा के कौआकोल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बस पर सवार चार यात्रियों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे में 24 अन्य यात्री झुलस गए। बस पर सवार लोग जोगिया थान देव मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।

विज्ञापन


नवादा सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि हादसे में घायल हुए यात्रियों में से चार की हालत गंभीर है। जिन्हें पटना एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य का इलाज जिला सदर अस्पताल में चल रहा है।

बताया कि हादसा थान गांव के पास बस के एक निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के पास हुआ। यहां बस अनियंत्रित होकर खड्ड(खाई) में पलट गई। इसी दौरान बस की छत पर सवार यात्री बिजली के तार की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें