फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में दोस्त की शादी में जा रहे बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत

Sat, 13 May 2023 02:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बेलसर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मौना पुल के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार थे, जिसे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस वजह से उन दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक युवक सरोज पासवान और अमन कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली में दोस्त की शादी में बारात जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बेलसर ओपी क्षेत्र के मौना पुल के पास की है। जहां शुक्रवार की देर रात बाइक पर सवार होकर दो दोस्त बेलसर जा रहे थे। तभी मौना पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया है। इससे दोनों दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बेलसर ओपी ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजन घटना स्थल पहुंचे। दोनों युवकों के परिवार में मातम छा गया है।

विज्ञापन


दोनों मृतक युवक अमन कुमार (30) पिता बृजमोहन साह और सरोज पासवान (31) पिता परमेश्वर पासवान कुहनी थाना क्षेत्र के सुधवारा गांव के रहने वाले हैं। दोनों दोस्त अपने दोस्त की बारात में जाने के लिए बाइक से घर से निकले थे। अमन कुमार अपने दोस्त की शादी में जाने के लिए मुंबई से अपने घर शुक्रवार को आया था। मृतक अमन कुमार दो भइयों में बड़ा था। उसकी आठ साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं और उसके पिता किसान हैं।

वहीं, सरोज पासवान के तीन बच्चे हैं। उसकी शादी भी आठ साल पहले हुई थी। सरोज दो भाइयों में छोटा है। मृतक सरोज के पिता की नौ साल पहले गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया था।
विज्ञापन


इधर बेलसर ओपी पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। बेलसर ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मौना पुल के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार थे, जिसे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस वजह से उन दोनों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने दोस्त की शादी में बारात जा रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें