फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, आईजी से लेकर एसपी तक करें गश्त

Sun, 13 Dec 2020 06:09 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि क्राइम कंट्रोल के लिए पूरी मजबूती के साथ काम करें। विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की पहली जिम्मेदारी है। अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में हो रहे विकास कार्यों का वास्तविक लाभ लोगों को मिलेगा।

विज्ञापन


शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून-व्यवस्था से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि 'पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मसलन आईजी, डीआईजी, एसएसपी, एसपी रात्रिकालीन गश्त के साथ-साथ नियमित गश्त भी अनिवार्य रूप से करें। साथ ही शराबबंदी का सख्ती से पालन करें, धंधेबाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें एवं ओवरलोडिंग और ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष नजर रखें, उनके खिलाफ हो रहे अपराध में संलिप्त  लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें। भूमि विवाद के समाधान के लिए सभी अधिकारी नियमित रूप से बैठक  करें। सभी के सहयोग से बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे।'

 
नीतीश कुमार ने अधिकारियों को लगाई फटकार
बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अपराध रोकने के लिए पूरी मजबूती के साथ काम करें। विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की पहली जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें