फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में भारी बारिश, बिजली गिरने से 32 की मौत

Mon, 10 Jul 2017 08:41 PM IST
एजेंसी/ पटना
विज्ञापन
बारिश से जलमग्न हुआ शहर
विज्ञापन
बिहार के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को बिजली गिरने से कुल 32 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बिजली गिरने से सबसे अधिक मौतें रोहतास और वैशाली जिले में हुई। मालूम हो कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार वर्षा हो रही है। 
विज्ञापन


आपदा एवं प्रबंधन मंत्रालय के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि पटना समेत चार जिलों में बिजली गिरने से 32 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वर्षा और बिजली गिरने की आपदा से सबसे ज्यादा रोहतास और वैशाली जिले प्रभावित रहे।

भोजपुर और सारन जिले में प्रत्येक में चार, बक्सर में तीन और नालंदा में दो लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। प्रधान सचिव ने बताया कि मृतकों के परिवार वालों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में जल्द ही लाइट ट्रैकिंग एप की शुरूआत की जाएगी जिसके जरिए लोगों को राज्य के विभिन्न हिस्सों में तूफान और बिजली गिरने की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें