फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में मानव कंकाल के साथ छपरा से युवक गिरफ्तार

Wed, 28 Nov 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
विज्ञापन
Bihar Police
विज्ञापन
जीआरपी ने बिहार के छपरा रेलवे जंक्शन से एक युवक को भारी मात्रा में मानव कंकाल के साथ पकड़ा है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके दूसरे साथियों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


डीएसपी (रेलवे) तनवीर अहमद के मुताबिक सोमवार को पूर्वी चंपारण जिला निवासी संजय प्रसाद (29) को छपरा जंक्शन से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 16 नरमुंड, 34 अन्य कंकाल अवशेष बरामद हुए हैं। इसके साथ ही प्रसाद से भूटान की मुद्रा, कई देशों के एटीएम एवं विदेशी सिम भी मिली है।

डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान प्रसाद ने बताया कि वह इन कंकालों को उत्तर प्रदेश के बलिया से लाया था। वह इन्हें जलपाईगुड़ी के रास्ते भूटान पहुंचा रहा था।  प्रसाद उस गैंग का सदस्य जो हिमालयी राज्य भूटान में रहने वाले तांत्रिकों को मानव कंकाल की आपूर्ति करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें