फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति-पीएम को लिखी चिट्ठी- दो दिन की छुट्टी चाहिए, पत्नी की हत्या कर अंतिम संस्कार करना है

Mon, 21 Jan 2019 01:07 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों पर काम का बहुत दबाव रहता है। बैंक कर्मचारी अक्सर ऐसी शिकायत करते मिल जाते हैं। लेकिन बिहार में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जब कर्माचारियों की कमी के कारण काम का दबाव इतना ज्यादा हो गया कि बैंक कर्माचारी ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख कर पत्नी की हत्या करने की मांग की। 
विज्ञापन


छुट्टी नहीं मिलने से परेशान बक्सर में एक बैंक मैनेजर मुन्ना प्रसाद ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और डीएम को चिट्ठी भेजी है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है, "साहब, मेरी पत्नी बीमार है। उसके इलाज के लिए छुट्टी नहीं मिल पा रही है। क्षेत्रीय कार्यालय की महिला अधिकारी ने छुट्टी देने से मना कर दिया है।

'विशेष' आग्रह किया तो उन्होंने दाह संस्कार के लिए छुट्टी देने की बात कही। इसलिए मुझे दो दिनों की 'विशेष' छुट्टी दी जाए। ताकि मैं अपनी पत्नी की हत्या कर उसका दाह संस्कार कर सकूं। रोजाना घुटकर इस तरह काम नहीं कर सकता।" 
विज्ञापन


वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को जब यह बात पता चली, तो उन्होंने आनन-फानन में मुन्ना प्रसाद को छुट्टी दे दी। ताकि वह बीमार पत्नी का इलाज करा सके। मुन्ना प्रसाद बक्सर जिले में बकसड़ा मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में ब्रांच मैनेजर पद पर पदस्थ हैं। 

मुन्ना बताते हैं कि उनकी पत्नी पिछले एक साल से किडनी की बीमारी से पीड़ित है। बीमारी के कारण उनका हफ्ते में दो बार डायलिसिस कराना पड़ता है। ब्रांच में कर्माचारियों की कमी है। जिसकी वजह से ब्रांच में वे ज्यादातर काम अकेले ही करते हैं। उन्हें अपनी पत्नी के इलाज के लिए छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। लिहाजा मजबूरी में उन्हें ऐसा कदम उठाना पड़ा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें