बिहार सरकार शराबबंदी को लेकर हर दिन सख्त होती जा रही है। बिहार सरकार ने नया नियम लागू करते हुए कहा है कि अगर राज्य में कोई भी सरकारी कर्मचारी शराब पीते हुए पकड़ा गया तो उसको अपनी नौकरी के हाथ धोना पड़ सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट ने कठोर फैसला लेते हुए कर्मचारी आचरण नियम 1976 में संशोधन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इस संशोधन के द्वारा सरकारी कर्मचारीयों के लिए कई निषेधात्मक प्रावाधानों को जोड़ा जायेगा। अगर अब कोई भी सरकारी कर्मचारी और न्यायिक अधिकारी शराब पीते हुए या ड्रग्स जैसे किसी भी नशीले पदार्थ को पीते हुए या लेते हुए पकड़ा गया तो उस कर्मचारी को अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है।