फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगूसराय में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान अफसरों पर बरसे गिरिराज सिंह 

Tue, 29 Oct 2019 10:25 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
विज्ञापन
गिरिराज सिंह
विज्ञापन
अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अधिकारियों पर बरस पड़े। उन्होंने योजना में हील-हवाली पर अफसरों की जमकर क्लास ली।  
विज्ञापन


योजना को लेकर गिरिराज सिंह ने अधिकारियों को फटकारते हुए कहा कि खाना खाने में या वेतन लेने में तो कोताही नहीं करते लेकिन योजना में लेटलतीफी जारी है। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। 


इस दौरान स्वास्थ्य विभाग को भी शामिल होना था लेकिन सिविल सर्जन और डीएम बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्होंने इसे लेकर भी अपनी नाराजगी जताई। बैठक के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सिविल सर्जन बैठक में शामिल नहीं हुए इसलिए बैठक संतोषजनक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें