फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक पर मिलेगी अपराधियों की जानकारी

Mon, 12 Nov 2012 03:27 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अब एक क्लिक पर बिहार के शातिर अपराधियों की जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए पूरे देश में सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल नेटवर्क एंड ट्रैकिंग) नाम से प्रोजेक्ट चलाया गया है। इस कार्य की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की नोडल एजेंसी एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) को दी गई है। इस प्रोजेक्ट से पुलिस स्टेशनों और उच्चाधिकारियों के कार्यालयों को जोड़ा जाएगा। बिहार के 100 पुलिस स्टेशन दिसंबर माह के अंत तक इस प्रोजेक्ट से जुड़ जायेंगे।
विज्ञापन


इस कार्य के लिए बिहार के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने हेतु राज्यभर में 45 प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं। बिहार की नोडल एजेंसी एनसीआरबी इसमें सहयोग कर रही है। पहले चरण में पटना और भागलपुर में इसकी स्थापना की जाएगी। एनसीआरबी के उपनिदेशक प्रसुत्र गुप्ता के नेतृत्व में कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए एक टीम पटना भी गई है। वे दिल्ली वापस आकर एनसीआरबी को रिपोर्ट करेंगे।

प्रसुत्र गुप्ता ने बताया के कुल् 22 हजार पुलिस स्टेशनों और उच्चाधिकारियों के कार्यालयों को इससे जोड़ा जाना है। इसमें 16 हाजार पुलिस स्टेशन और 6 हजार उच्चाधिकारियों के कार्यालय हैं। बिहार में कुल 1326 पुलिस स्टेशनों और उच्चाधिकारियों के कार्यालयों को जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि भागलपुर जोन के आईजी नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें