फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में कन्हैया कुमार के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच झड़प, दिखाए काले झंडे

Mon, 22 Apr 2019 08:46 AM IST
आसिम खान भाषा, बेगूसराय
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थकों और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच रविवार को उस समय झड़प हो गई जब कुमार को रोड शो के दौरान यहां काले झंडे दिखाए गए।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब 12 से अधिक स्थानीय युवकों ने क्षेत्र के गढपुरा खंड के कोराय गांव में रोड शो निकाल रहे कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें काले झंडे दिखाए।

उन्होंने कहा कि एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और उसने स्थिति को नियंत्रण में किया। अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। कुमार इस सीट पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें