जहानाबाद जिले में तेज रफ्तार के कारण एक युवक की मौत हो गई। इलाज के क्रम में युवक ने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही अस्पताल में चित्कार मच गई और माहौल गमगीन हो गया।
बताया जाता है कि जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम महराजगंज निवासी राजेश कुमार बीते दीपावली की रात्रि जहानाबाद से मोटरसाइकिल से पटना जा रहा था। एनएच-83 पर कड़ौना के आसपास तेज रफ्तार के फलस्वरूप गाड़ी अनिय॑त्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। मोटर साइकिल सवार डिवाइडर से टकराते ही बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पाई, परंतु युवक के पास मोबाइल से परिजनों के संबंध में जानकारी मिलते ही सूचना दी गई। वहीं, खबर पाकर परिजन भागे अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों की दहाड़ से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया।
वहीं, मृतक के मामा ने बताया कि मृतक मेरा भांजा था। जो मोटर साइकिल से पटना जाने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गया और जहानाबाद सदर अस्पताल में है। घटना की जानकारी गांव के ही पंचायत समिति के सदस्य के द्वारा प्राप्त हुआ। वहीं, उन्होंने बताया कि मृतक घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम महराजगंज निवासी राजेश कुमार उम्र करीब 24 वर्ष थी। हम लोग खबर प्राप्त होते ही अस्पताल पहुंचे हैं, जहां मृत अवस्था में हैं। मौके पर पुलिस भी पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।