फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: उधर पति कमाने गया दिल्ली, इधर पत्नी मौसेरे बहनोई संग हुई फरार, पीछे छोड़ गई ढाई साल का मासूम

Sat, 16 May 2026 11:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar: गया जिले में एक विवाहिता अपने ढाई साल के बच्चे को छोड़कर मौसेरे बहनोई के साथ फरार हो गई। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
शेरघाटी थाना की फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता अपने ढाई साल के मासूम बच्चे को छोड़कर मौसेरे बहनोई के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर दोनों परिवारों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


दिल्ली में साथ रहते थे पति-पत्नी
मिली जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद जिले के सलेया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरी गांव निवासी रंजन कुमार अपनी पत्नी दीपिका कुमारी और बच्चे के साथ दिल्ली में रहकर काम करता था। परिवार की जिंदगी सामान्य चल रही थी, लेकिन इसी दौरान रिश्तों में दरार शुरू हो गई। पीड़ित पति के मुताबिक, झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा निवासी सूरज कुमार का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान सूरज और दीपिका के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। शुरुआत में किसी को इस बात की भनक नहीं लगी, लेकिन धीरे-धीरे मामला गंभीर होता चला गया।

ढाई साल के बच्चे को छोड़ हुई फरार
बताया गया कि कुछ दिनों से दीपिका अपने मायके, शेरघाटी थाना क्षेत्र के बीटी बीघा गांव में रह रही थी। इसी दौरान वह अपने मौसेरे बहनोई सूरज कुमार के साथ फरार हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि महिला अपने ढाई साल के मासूम बच्चे को घर में ही छोड़ गई। घटना सामने आने के बाद परिवार के लोग सकते में हैं। बच्चे की देखभाल को लेकर भी परिजन परेशान हैं। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


पति ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
पीड़ित पति रंजन कुमार ने शेरघाटी थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि सूरज कुमार उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें:मूकबधिर हत्याकांड में खुलासा; भाई ही निकला मास्टरमाइंड, निर्दोषों को जेल भेजने पर थानाध्यक्ष सस्पेंड
विज्ञापन


परिवारों में बढ़ा तनाव
इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया है। रिश्तेदारी में हुई इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। स्थानीय लोग भी इसे रिश्तों की मर्यादा टूटने की बड़ी घटना मान रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें