फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कमरे से मिली प्रवासी मजदूर की लाश, मचा हड़कंप; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Sat, 15 Aug 2026 07:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोधगया

सार

बोधगया के मस्तपुरा स्थित विष्णु विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम पश्चिम बंगाल के 36 वर्षीय प्रवासी मजदूर कार्तिक सरकार का शव उसके किराये के कमरे से बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती बोधगया थाना की पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोधगया थाना क्षेत्र के मस्तपुरा स्थित विष्णु विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी मजदूर का शव उसके किराये के कमरे से बरामद हुआ। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के धानपाड़ा निवासी 36 वर्षीय कार्तिक सरकार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कमरे को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

काम खत्म होने के बाद कमरे में मिला अचेत

जानकारी के अनुसार, कार्तिक सरकार बोधगया में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम आसपास काम कर रहे मजदूर दिनभर का काम खत्म करने के बाद कमरे के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें कमरे के अंदर कार्तिक अचेत अवस्था में दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने तत्काल उसके साथ रहने वाले लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ मधु कुमारी और बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है।

साथियों ने बताई दोपहर तक की गतिविधि

मृतक के साथ रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सभी लोगों ने एक साथ भोजन किया था। इसके बाद वे अपने-अपने काम पर चले गए। शाम को आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद वे तुरंत कमरे पर पहुंचे।

मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले तथ्यों, साथियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

परिजनों को दी गई घटना की सूचना

मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के बोधगया पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें