फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: गयाजी में राहुल गांधी पर बरसे विजय सिन्हा, बोले- बिना संघर्ष बड़े पद पाने वाले नहीं समझते जमीनी हकीकत

Sun, 23 Aug 2026 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गयाजी में राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिना संघर्ष और कर्म के बड़े पद पाने वाले नेता समाज की जमीनी हकीकत को समझने में असफल रहते हैं। सिन्हा ने तुष्टिकरण की राजनीति पर निशाना साधते हुए समाज को जोड़ने की जरूरत बताई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा मीडिया के सामने आपनी बात कहते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को गयाजी प्रवास के दौरान कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। परिसदन भवन में कहा कि कुछ लोग सोने का चम्मच लेकर पैदा होते हैं, इसलिए उन्हें बिना कर्म किए ही बड़े पदों पर पहुंचने का अवसर मिल जाता है। ऐसे लोग समाज की वास्तविक परिस्थितियों को करीब से नहीं देख पाते और सामाजिक ताने-बाने को समझने में भी असफल रहते हैं।

राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

मीडिया ने महाराष्ट्र में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर दिए गए बयान पर कृषि मंत्री से सवाल किया। इस पर विजय सिन्हा ने कहा कि चाहे केंद्र के नेता प्रतिपक्ष हों या राज्य के, कुछ लोग जन्म से ही विशेष सुविधाओं के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि बिना संघर्ष और कर्म के बड़े पद मिल जाने के कारण ऐसे नेता समाज की जमीनी सच्चाई से दूर रहते हैं।

तुष्टिकरण की राजनीति पर साधा निशाना
कृषि मंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने सत्ता की लालसा और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण समाज के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है, उनके बारे में अधिक चर्चा करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज को महिला-पुरुष, जाति या धर्म के नाम पर बांटने की राजनीति देशहित में नहीं है। समाज को जोड़ने की आवश्यकता है, तोड़ने की नहीं।

प्रधानमंत्री के चार जातियों वाले संकल्प का किया उल्लेख

विज्ञापन

विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए चार जातियों किसान, महिला, श्रमिक और युवा के उत्थान का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि यही चार वर्ग देश की प्रगति की सबसे बड़ी ताकत हैं और सरकार इनके सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देकर काम कर रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar: खगड़िया में खूनी वारदात, बदमाशों ने पति को पीटा फिर बचाने आई पत्नी की चाकू गोदकर की हत्या, कैश भी लूटा

कृषि विभाग चला रहा अभियान
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का कृषि विभाग किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और कृषि आधारित योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए अभियान के रूप में काम कर रहा है। साथ ही महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों को भी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रेसवार्ता के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज को जोड़ना, विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और सभी वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन समाज को विभाजित करने वाली राजनीति से सभी को बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें