फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेज रफ्तार का कहर, पिकअप और ऑटो की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत; दो की हालत नाजुक

Sat, 20 Jun 2026 09:32 AM IST
मगध ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद

सार

औरंगाबाद के रफीगंज-गोह मार्ग पर गाय लदी पिकअप और मुर्गियों से भरे ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
परिवार में छाया मातम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरंगाबाद जिले में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। रफीगंज-गोह मुख्य मार्ग पर गाय लेकर जा रही पिकअप और मुर्गियों से भरे ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


भाम मोड़ के पास हुआ भीषण हादसा
यह दर्दनाक दुर्घटना रफीगंज-गोह मुख्य मार्ग पर भाम मोड़ के समीप हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ एएसआई राकेश राय, पीटीसी विपिन यादव और डायल-112 की टीम भी मौजूद रही। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और यातायात बहाल कराने में जुट गई।
विज्ञापन


दो युवकों की मौके पर ही मौत
हादसे में पिकअप पर सवार धंधवा गांव निवासी 22 वर्षीय मो. अजीज और ऑटो में सवार अरवल जिले के हृदयचक गांव निवासी 20 वर्षीय मो. भोला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों के निधन की खबर मिलते ही उनके घरों में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो घायलों की हालत नाजुक
दुर्घटना में मो. अदनान और पिंटू कुमार उर्फ मंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर लालजी यादव ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बुकिंग के बहाने बुलाया, फिर सुनसान जगह ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म; शोर मचाने पर बचीं दो बहनें

आमने-सामने की टक्कर बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में गाय लादकर धंधवा से गोह की ओर ले जाया जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे मुर्गियों से भरे ऑटो से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर का असर इतना तेज था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

दो लोग मौके से हुए फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिकअप पर तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद उनमें से दो व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी पहचान कर तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फरार लोगों की तलाश जारी है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें