फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नदौल स्टेशन के बीच ट्रेन ने ट्रैक पर फंसी कार में मारी टक्कर, कार सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

Thu, 19 Sep 2024 08:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar News: पटना-गया रेलखंड पर भीषण हादसा हो गया। ट्रेन से एक कार टकरा गयी। कार सवार ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी। घटना जहानाबाद और नदौल स्टेशन के बीच सलेमपुर गांव स्थित अवैध रेलवे क्रॉसिंग की है।
 
विज्ञापन
तालाब में पलटी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद और नदौल स्टेशन के बीच बड़ा हादसा होते होते बच गया। जहां रेलवे लाइन पार करने के दौरान कार ट्रैक में फंस गई तभी अचानक ट्रेन आ गई। गनीमत यह रही कि कार सवार सभी लोग ट्रेन को देखते ही किसी तरह से कूद गये। 

जिसके बाद ट्रेन के टकराने के बाद कार रेलवे ट्रैक के पास गड्ढे में जा गिरी। कार में कुल चार लोग सवार थे। अचानक कार से कूदने से सभी घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया। घायलों को देखने के लिए अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। घायल ने बताया कि हम लोग इस रास्ते के बारे में बिल्कुल अनजान थे। हमलोग पहली बार इस रास्ते से जा रहे थे और हमें इस बात का जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें