फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: चोरी का तांडव, बेटी की शादी से पहले घर से 20 लाख के जेवर-नकदी साफ, CCTV में कैद वारदात

Sat, 30 Aug 2025 10:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

बिहार के गया जी शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामला लखिबाग मोहल्ले का है, जहां कल्याणी बस मालिक अजीत कुमार सिंह के घर से चोरों ने अलमीरा तोड़कर करीब 20 लाख रुपये के जेवर, नकदी और साड़ियां चोरी कर लीं।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया शहर में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही वारदातों से शहरवासी दहशत में हैं। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखिबाग मोहल्ले का है, जहां बीती रात चोरों ने कल्याणी बस के मालिक अजीत कुमार सिंह के मकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमीरा से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और साड़ियां चोरी कर लीं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को पटना से बेटी की शादी के लिए जेवरात और कपड़े खरीदकर घर लाए थे और उन्हें कमरे की अलमीरा में रख दिया था। रात करीब 3 बजे जब घरवालों की नींद खुली तो अलमीरा टूटी हुई और सारा सामान गायब मिला।


ये भी पढ़ें: भोजपुरी गानों को मिलेगी अब पहचान, अश्लील गीत गाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होने की उठी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पूरी घटना दर्ज हो गई। फुटेज के अनुसार, रात 12:40 बजे तीन चोर वारदात स्थल पर पहुंचे। पहले उन्होंने घर की रेकी की, इसके बाद दो चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए जबकि तीसरा बाहर खड़ा रहा। करीब एक घंटे तक अलमीरा तोड़कर जेवरात और साड़ियां दो बैग में भरकर चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस बड़ी चोरी का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें