फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 10 दिन से स्कूल नहीं आया था छात्र, पहुंचने पर टीचर ने बुरी तरह पीटा, हाथ हुआ फ्रैक्चर

Thu, 29 Feb 2024 03:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जहानाबाद

सार

Bihar: जहानाबाद के एक सरकारी स्कूल में छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है। जहां विद्यालय के शिक्षक चंद्र प्रकाश उर्फ रिंकू कुमार ने छात्र सत्यम शर्मा को 10 दिनों से अनुपस्थित रहने के कारण उसकी जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
पीड़ित छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मामला रतनी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुनाठी का है। दरअसल, पांचवीं क्लास का छात्र सत्यम शर्मा पिछले 10 दिन से विद्यालय नहीं गया था। 11वें दिन जब वह विद्यालय पहुंचकर अपने क्लास में पढ़ रहा था, तभी क्लास लेने आये चंद्र प्रकाश नामक क्लास टीचर छात्र से पूछताछ करने लगे।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान टीचर ने उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी, जिसके कारण छात्र का हाथ फ्रेक्चर हो गया और उसे गंभीर चोट लगी। परिजनों ने बताया कि पिटाई करने के क्रम में बच्चे के हाथ में असहनीय दर्द होने लगा। जिसके बाद उसने ये बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान पता चला कि छात्र का हाथ फैक्चर हो गया है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने दी जानकारी
घटना के बाद छात्र काफी डरा सहमा हुआ है। इधर, मामले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सर्वजीत से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मुझे अब तक इस तरह की घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलते ही संबंधित शिक्षक के खिलाफ स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें