छह सितंबर को गया जी के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित होगी। इस परेड में 207 कैडेट्स भारतीय सेना में अधिकारी बनेंगे, जिनमें 23 महिला और 184 पुरुष कैडेट्स शामिल हैं।
छह सितंबर को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) गया जी में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा। इस परेड में 207 कैडेट्स अंतिम पग रख भारतीय सेना में अधिकारी बनेंगे। इनमें 23 महिला और 184 पुरुष कैडेट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
इससे पहले 2 सितंबर को ओटीए परिसर में कमांडेंट अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित होगी, जिसमें प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया जाएगा। वहीं परेड की पूर्व संध्या पर पहली बार गौरव पदक सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में देश सेवा के लिए अपने नौनिहालों को समर्पित करने वाले अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। यह परंपरा भारत सरकार के निर्देश पर शुरू की जा रही है।
पूरे आयोजन के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के सेंट्रल कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्यसेन गुप्ता होंगे। उल्लेखनीय है कि मार्च महीने में हुई पिछली पासिंग आउट परेड में 18 महिला कैडेट्स कमीशन पाकर भारतीय सेना का हिस्सा बनी थीं। पहले ओटीए गया जी में टेक्निकल एंट्री स्कीम और स्पेशल कमीशन ऑफिसर्स को प्रशिक्षण दिया जाता था, जबकि वर्तमान में यहां एसएससी टेक्निकल महिला एवं पुरुष कैडेट्स को ट्रेनिंग मिलती है।