फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youtuber Manish Kashyap: छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला, मनीष कश्यप पर केस दर्ज

Fri, 09 May 2025 08:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Manish Kashyap: रेलवे ट्रैक से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर नवादा साइबर थाना में मनीष कश्यप पर केस दर्ज दर्ज हुआ है। जान लीजिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मनीष कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप पर नवादा साइबर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत भोजपुर जिले के महेंद्र कुमार ने की है। वह नवादा रेलवे सुरक्षा बल आउट पोस्ट पर उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन


महेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो अपलोड किया गया। वीडियो में एक व्यक्ति रेल क्षेत्र में घुसकर ट्रैक से छेड़छाड़ करता दिख रहा है। वीडियो को आतंकवाद से जुड़ी घटना बताकर अफवाह फैलाने की कोशिश की गई। इसका मकसद अधिक व्यू और लाइक पाना था। इससे रेलवे की छवि को नुकसान पहुंचा।

यह भी पढ़ें: एक मां के 14 बच्चे जन्म लेने के बाद ही मर गए, अब 15वें को कैसे बिहार के सरकारी अस्पताल ने बचा लिया
विज्ञापन


वीडियो में तोड़फोड़ की घटना को उकसाने की बात भी सामने आई है। यह रेलवे क्षेत्र में अपराध करने का प्रशिक्षण जैसा प्रतीत होता है। इसी आधार पर वीडियो बनाने और अपलोड करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूट्यूबर मनीष कश्यप के द्वारा पोस्ट किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैमूर में दिनदहाड़े बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग, हालत नाजुक

महेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के खिलाफ क्यूल रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर भी रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि महेंद्र कुमार की शिकायत पर साइबर थाना कांड संख्या 60/25 दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें