फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Today: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजन कर रहे बालू माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

Mon, 28 Oct 2024 02:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Nawada News: मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार तेज रफ्तार ट्रैक्टरों और अवैध बालू खनन के खिलाफ आवाज उठाई है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवादा जिले के सिरदला थानाक्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां अवैध बालू खनन में लगे एक ट्रैक्टर ने 50 वर्षीय ललन कुमार को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक लौंद गांव के निवासी थे और किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। यह हादसा लौंद-पदमौल रोड पर हुआ, जब तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी।

विज्ञापन

 
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नवादा सदर अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टरों की वजह से सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर, अवैध बालू खनन के कारण ट्रैक्टर चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
 
अवैध बालू खनन का कहर
नवादा जिले में अवैध बालू खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है, जिसके कारण ट्रैक्टर चालक चोरी-छिपे बालू लाकर भागते हैं। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार के चलते अक्सर हादसे होते हैं, जिनमें कई निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। मृतक के परिवार ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बालू माफियाओं और तेज रफ्तार ट्रैक्टरों पर नियंत्रण न होने के कारण ये घटनाएं लगातार हो रही हैं।
विज्ञापन

 
बालू माफियाओं पर हो सख्त कार्रवाई
परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार तेज रफ्तार ट्रैक्टरों और अवैध बालू खनन के खिलाफ आवाज उठाई है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश है। वे प्रशासन से बालू माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें