फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: संपत्ति बंटवारे को लेकर सनकी बेटे ने अपनी ही मां को मारी गोली, मौके पर मौत

Mon, 03 Jun 2024 01:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Nawada News: नगर थाना के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया संपत्ति विवाद में सनकी बेटे ने अपनी मां को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। आरोपी बेटे को पकड़ लिया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस इस गोली कांड के मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नवादा में एक युवक ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते का खून कर दिया। दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के पुरानी जेल रोड पर संपत्ति बंटवारे के विवाद में सनकी बेटे ने अपनी ही मां को अवैध हथियार से गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पेट में गोली लगी है। मृतका की पहचान कारु डोम की पत्नी दीपा देवी के तौर पर हुई है। यह घटना रविवार की रात की है। वहीं, पुलिस ने आरोपी बेटे राज कुमार को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


नगर थाना के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया संपत्ति विवाद में सनकी बेटे ने अपनी मां को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी है। आरोपी बेटे को पकड़ लिया गया है। मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस इस गोली कांड के मामले में जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों द्वारा बताया जा रहा है कि यह गोली कांड संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुआ है। वहीं, गोली चलाने के बाद लोगों ने बेटे की जमकर धुनाई कर दी, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। करीब एक महीने से आरोपी युवक अपने घर में संपत्ति बंटवारे का झगड़ा-झंझट कर रहा था।

उन्होंने बताया कि रविवार की रात बेटे ने अपने ही मां को गोली मार दी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। गोली आवाज की सुनते ही मोहल्लेवासी डर गए। स्थानीय लोगों द्वारा मृतका को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। हर कोई बेटे की इस करतूत की निंदा कर रहा था। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने घटना के बारे बताया कि घर में संपत्ति को लेकर कई माह से विवाद चला आ रहा था। आरोपी बेटा अपने घर को बेचकर पैसा मांग रहा था। इसी बात को लेकर उसने कई बार घर में परिजनों के साथ मारपीट भी की थी। घरवाले उस घर को बेचना नहीं चाहते थे मगर वह उसे बेचने का दबाव बनाता था। कई बार पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें