फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: राष्ट्रीय गीत बजते ही पूरा मंच खड़ा हुआ, लेकिन कुर्सी से नहीं उठे पूर्व सांसद-विधायक; वीडियो वायरल

Mon, 15 Jun 2026 12:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Gayaji: गया जिले के खिजरसराय में आयोजित टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत बजने पर अधिकांश लोग खड़े हो गए, लेकिन दो पूर्व सांसद और एक पूर्व विधायक अपनी सीट पर बैठे रहे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
राष्ट्र गान के समय कुर्सी पर बैठे तीन पूर्व जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के खिजरसराय प्रखंड में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन से पहले आयोजित भूमि पूजन समारोह में जब राष्ट्रीय गीत का गायन हुआ तो मंच पर मौजूद अधिकांश लोग सम्मान में खड़े हो गए, लेकिन गया के दो पूर्व सांसद और एक पूर्व विधायक अपनी सीट पर ही बैठे रहे। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन


टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर के भूमि पूजन का था आयोजन
खिजरसराय में एमएसएमई विभाग की ओर से प्रस्तावित टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग सेंटर के भूमि पूजन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे और इसके लिए भव्य मंच भी बनाया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी रही।

राष्ट्रीय गीत शुरू होते ही खड़े हुए लोग, तीन नेता बैठे रहे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व मंच पर राष्ट्रीय गीत बजाया गया। गीत शुरू होते ही मंच पर मौजूद अधिकांश लोग सम्मान स्वरूप खड़े हो गए। हालांकि मंच पर मौजूद गया के पूर्व सांसद रामजी मांझी, पूर्व सांसद हरि मांझी और अतरी विधानसभा के पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव अपनी कुर्सियों पर ही बैठे दिखाई दिए। इस दौरान मंच पर उपस्थित अन्य लोग खड़े होकर राष्ट्रीय गीत का सम्मान करते नजर आए।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते ही शुरू हुई बहस
घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। कई लोग इसे राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े प्रोटोकॉल के संदर्भ में देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस पर संबंधित जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया का इंतजार करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल इस मामले में किसी भी संबंधित नेता की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान को लेकर क्या कहते हैं नियम?
राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के दौरान सम्मानजनक व्यवहार को लेकर समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। विशेष रूप से सरकारी, शैक्षणिक और आधिकारिक कार्यक्रमों में इनके गायन या वादन के दौरान उपस्थित लोगों से सम्मान प्रदर्शित करने की अपेक्षा की जाती है। ऐसे आयोजनों में आमतौर पर लोग खड़े होकर सम्मान व्यक्त करते हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार की बेटी ने रचा इतिहास! भारतीय वायुसेना में बनी पहली पूर्व NDA महिला कैडेट, हासिल किया बड़ा मुकाम
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल, सफाई का इंतजार
कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। कई लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ लोग पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों को जानने की मांग कर रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि इस मामले पर संबंधित नेताओं या प्रशासन की ओर से कोई सफाई सामने आती है या नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें