फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति, बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन; की विशेष प्रार्थना

Sat, 30 May 2026 11:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar: म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। उनके दौरे को लेकर बोधगया में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। राष्ट्रपति ने महाबोधि मंदिर के अलावा बर्मीज बौद्ध मठ और सुजाता मंदिर का भी दौरा किया। प्रशासन की निगरानी में पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बोधगया अभूतपूर्व सुरक्षा घेरे में तब्दील रहा। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे दौरे के दौरान मुस्तैद रहे।

विज्ञापन




एयरपोर्ट से बोधगया तक रहा हाई अलर्ट
शनिवार सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। बिहार के राज्यपाल और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से बोधगया रवाना हुआ। उनके साथ म्यांमार सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। सर्वप्रथम म्यांमार के राष्ट्रपति और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को विश्राम स्थल लाया गया।
विज्ञापन


महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
बोधगया पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय व्यतीत कर बौद्ध परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की गतिविधियों पर भी प्रशासन की पैनी नजर रही।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे सुरक्षा बल
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में रही। महाबोधि मंदिर से लेकर एयरपोर्ट मार्ग तक सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए गए थे। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं व्यवस्था की निगरानी करते रहे। पुलिस, विशेष सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसियों की टीमें विभिन्न स्थानों पर तैनात थीं।

सुजाता मंदिर और बर्मीज मठ का भी किया दौरा
महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने सुजाता बाईपास रोड स्थित बर्मीज बौद्ध मठ का भ्रमण किया। इसके बाद बकरौर स्थित ऐतिहासिक सुजाता मंदिर पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी साथ रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मुखिया को गाली देने का किया विरोध, युवक के सीने में घोंप दिया चाकू! हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कार्यक्रम
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारी कर रखी थी। सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और प्रोटोकॉल व्यवस्था के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। दौरे के बाद राष्ट्रपति गया एयरपोर्ट से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें