गयाजी के विष्णुपद मंदिर के समीप युवा जदयू जिलाध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रामाकांत ने अपने माता-पिता की स्मृति में निशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री श्रवण कुमार ने किया। मौके पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सामाजिक स्तर पर ऐसा कदम बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी योजनाओं के जरिए जनता की सेवा कर रही है, लेकिन समाज के लोग यदि व्यक्तिगत पहल के तौर पर जनहित में ऐसे कार्य करें तो यह और भी प्रेरणादायी है।
पढे़ं: : रामगढ़ में बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट, मैनेजर घायल; एक पिस्टल मौके पर छूटा
वहीं, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सतीश पटेल ने बताया कि अपने माता-पिता की याद में शुरू किया गया यह सेवा शिविर पूरे पितृपक्ष मेला के दौरान तीर्थयात्रियों को राहत प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि शिविर में तीर्थयात्रियों के लिए ठंडा पानी, नींबू पानी, चाय और बिस्कुट की व्यवस्था की गई है। आने वाले समय में शिविर में और भी सुविधाएं जोड़ी जाएंगी ताकि श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।