फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की जहर देकर हत्या, मरने से पहले पिता को किया था कॉल

Sun, 15 Jun 2025 08:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद

सार

बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के जियादीपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर 30 वर्षीय विवाहिता पूजा देवी की ससुरालवालों ने ज़हर देकर हत्या कर दी। मरने से पहले पूजा ने अपने पिता को फोन कर सच्चाई बताई।
 
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की ज़हर देकर हत्या कर दी गई। मरने से पहले पीड़िता ने अपने पिता को फोन कर सारी सच्चाई बताई, लेकिन जब तक वे पहुंचे, बेटी दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन


घटना ओबरा के जियादीपुर गांव की है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय पूजा देवी के रूप में हुई है, जो विपिन पासवान की पत्नी थीं। पीड़िता के पिता लक्ष्मण पासवान (गांव गम्हरिया, थाना माली) ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी करीब 10 साल पहले विपिन पासवान से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग कर रहा था और पूजा के साथ मारपीट करता था।

उन्होंने पहले दहेज प्रताड़ना को लेकर ओबरा थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी, लेकिन समाज और रिश्तेदारों के दबाव में समझौता कर लिया। हाल ही में, 15 दिन पहले भी बेटी के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद पूजा मायके आ गई थी।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि उन्होंने 14 जून (शनिवार) की शाम बेटी को ससुराल समझा-बुझाकर भेजा, लेकिन उसी रात उसकी हालत बिगड़ गई। रात करीब तीन बजे पूजा ने उन्हें फोन कर बताया कि उसे ज़हर दे दिया गया है। पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बेटी के ससुराल पहुंचे। पूजा को ओबरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप
विज्ञापन


लक्ष्मण पासवान ने बताया कि ससुराल वाले दहेज में बाइक और नकद रुपये मांगते थे। पूजा अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। ओबरा थाना अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटा लिए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें