फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: थाने से भागा बाल बंदी, कुछ ही देर में रेल पटरी पर मिला शव; हादसा, आत्महत्या या कोई साजिश?

Tue, 30 Jun 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Bihar News: गया के परैया थाना से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 13 वर्षीय बाल बंदी का शव कुछ ही देर बाद गया-डीडीयू रेलखंड पर मिला। किशोर बैंक चोरी के आरोप में हिरासत में था। पुलिस अब फरारी और मौत के बीच के घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी पड़ताल की जा रही है।
 
विज्ञापन
रेलवे लाइन से नाबालिग का शव बरामद, मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले के परैया थाना से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 13 वर्षीय बाल बंदी का शव कुछ ही देर बाद गया-डीडीयू रेलखंड पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


थाने से फरार होने के बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव
परैया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बैंक चोरी के आरोप में हिरासत में रखा गया 13 वर्षीय बाल बंदी पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि कुछ देर बाद प्रभुआ गांव के समीप गया-डीडीयू रेलखंड पर एक बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान फरार बाल बंदी के रूप में की।

बैंक में चोरी के आरोप में पकड़ा गया था किशोर
जानकारी के अनुसार, सोमवार को दखनेर निवासी निवास सिंह परैया स्थित मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे थे। इसी दौरान किशोर ने कथित तौर पर उनके झोले को काटकर उसमें रखे सौ-सौ रुपये के चार बंडल निकाल लिए और भागने का प्रयास किया। शोर मचने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके साथ जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही थी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल और सर्किल इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परैया थाना पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है कि आखिर बाल बंदी थाना परिसर से कैसे फरार हुआ और उसके बाद किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई।

हादसा, आत्महत्या या कुछ और?
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि किशोर की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना है, आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पटना में कल से और बड़ा अभियान; नए डीएम ने कब्जे पर जीरो टॉलरेंस के लिए नौ टीमें बनाईं
विज्ञापन


पुलिस अभिरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
थाने से एक नाबालिग का फरार होना और कुछ ही देर बाद उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिलना पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें