फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: स्मैक तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने निकले टाइगर मोबाइल जवान की हत्या, दो दिन बाद दरधा नदी में मिला शव

Sat, 07 Nov 2026 11:46 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद

सार

बिहार के जहानाबाद जिले में टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव का शव दो दिन बाद दरधा नदी में मिला है। वह गुरुवार देर शाम स्मैक तस्करी के खिलाफ छापेमारी के लिए निकले थे, जिसके बाद से लापता थे। घटना काको थाना क्षेत्र के नदियावां के समीप की है।
विज्ञापन
जवान धनेश्वर यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जहानाबाद जिले में स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने निकले टाइगर मोबाइल के एक जवान की हत्या का मामला सामने आया है। जवान धनेश्वर यादव का शव दो दिन बाद दरधा नदी में मिला। वह गुरुवार देर शाम छापेमारी के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से लापता थे। घटना काको थाना क्षेत्र के नदियावां के समीप की है। शव मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के लिए निकले थे जवान, फिर नहीं लौटा कोई सुराग

जानकारी के अनुसार, टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव गुरुवार देर शाम स्मैक तस्करी के खिलाफ छापेमारी के लिए निकले थे। इसी दौरान वह लापता हो गए। काफी तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। दो दिन बाद उनका शव दरधा नदी में मिला। धनेश्वर यादव मूल रूप से भोजपुर जिले के आरा के रहने वाले थे।

एसपी, एएसपी और एसडीपीओ ने संभाली जांच

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एएसपी और एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में स्मैक तस्कर द्वारा जवान की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें