फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खेत में मिला 17 वर्षीय छात्र का कंकाल, अपहरण और हत्या का आरोप, गांव में आक्रोश

Tue, 09 Sep 2025 07:49 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जहानाबाद

सार

जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में खेत से 17 वर्षीय छात्र नीतीश कुमार का नरकंकाल बरामद हुआ। नीतीश 31 अगस्त से लापता था। परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव के युवक राहुल कुमार और उसके साथियों ने बहला-फुसलाकर नीतीश का अपहरण किया और हत्या की।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में खेत के पास नरकंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कपड़ों के आधार पर पहचान 17 वर्षीय नीतीश कुमार के रूप में हुई, जो 31 अगस्त से लापता था।
विज्ञापन


पढ़ाई में होनहार था नीतीश

नीतीश, सलारपुर निवासी कौशलेंद्र कुमार का बेटा था। परिजनों ने बताया कि वह पढ़ाई में काफी अच्छा था और किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। घटना वाले दिन शाम को नीतीश अपने केबिन के पास टहल रहा था, तभी पड़ोसी गांव का युवक राहुल कुमार अपने दो साथियों के साथ बाइक से आया। बातचीत के दौरान राहुल ने नीतीश को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला।

पढ़ें: वैशाली में ऑनलाइन ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; थाने में शिकायत करने पर देते थे धमकी

विज्ञापन

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

नीतीश के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाया है कि राहुल कुमार ने अपने फुफेरे भाई और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। परिवार ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव में फैला आक्रोश

घटना की खबर जैसे ही फैली, पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह सनसनीखेज वारदात न केवल सलारपुर गांव बल्कि पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें