फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: घरेलू विवाद में हैवान पति ने उठाया खौफनाक कदम, सिलबट्टे से पत्नी की हत्या कर हुआ फरार

Thu, 07 May 2026 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

रिदपुरा गांव में गुस्से में बेकाबू पति ने पत्नी के सिर पर सिलबट्टा दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिदपुरा गांव में घरेलू विवाद ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि पति ने तैश में आकर अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान रिदपुरा गांव निवासी कौशलेंद्र मांझी की 40 वर्षीय पत्नी कारी देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में बेकाबू हुए कौशलेंद्र मांझी ने घर में रखे गेहूं पीसने वाले सिलबट्टे से पत्नी पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से कारी देवी मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। 

ये भी पढ़ें: Bihar News: स्टेशन पर हो गया कांड! पति से बात की, फिर गायब हुई विवाहिता; पूर्वा एक्सप्रेस से कर रही थी यात्रा
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही अलीपुर थाना अध्यक्ष सत्यम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अलीपुर एसएचओ सत्यम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद और आपसी कहासुनी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें