फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पानी से भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार कार, कोलकाता से दिल्ली जा रहे चालक की डूबने से मौत

Fri, 27 Feb 2026 01:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी

सार

Gayaji News: गयाजी के आमस थाना क्षेत्र में कोलकाता से दिल्ली जा रही कार पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। चालक संतोष शर्मा की मौके पर मौत हो गई, जबकि विशाल सिंह गंभीर घायल हैं। पुलिस जांच में जुटी है और स्थानीय लोगों ने गड्ढों पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
गड्ढे में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के आमस थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अकौना स्थित राजू पेट्रोल पंप के समीप कोलकाता से दिल्ली जा रही मारुति स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि गड्ढे में काफी मात्रा में पानी भरा हुआ था, जिससे कार पूरी तरह डूब गई और चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

विज्ञापन

 
चालक की मौके पर मौत, एक युवक गंभीर
हादसे में कार चला रहे संतोष शर्मा, पुत्र उदय शर्मा, निवासी चंदौल गांव, थाना रफीगंज, जिला औरंगाबाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। कार पानी में डूबी हुई थी और स्थिति गंभीर बनी हुई थी।
 
स्थानीय लोगों ने किया बचाव प्रयास
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई स्थानीय युवक अपनी जान की परवाह किए बिना गहरे पानी से भरे गड्ढे में कूद पड़े। काफी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा खोला गया और अंदर फंसे एक अन्य व्यक्ति को बाहर निकाला गया। घायल की पहचान विशाल सिंह (34), पुत्र दिवंगत गोविंद सिंह के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar News: दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से चालक और सहचालक की मौत; दो लोग गंभीर घायल
 
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

 
गड्ढों को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बने गहरे गड्ढों पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते गड्ढे को भरा गया होता या चेतावनी संकेत लगाए गए होते तो संभवतः यह हादसा टल सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें