फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गाजियाबाद से दुल्हन लेने आया दूल्हा, विदाई से पहले ही एजेंट संग फरार हुई लड़की

Sat, 18 Jul 2026 03:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

Bihar News: गया में गाजियाबाद के एक युवक के साथ शादी के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन एजेंट के साथ नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस इसे संगठित गिरोह से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद से दुल्हन ब्याहने गया पहुंचे एक युवक के साथ शादी के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सात फेरे और विदाई की तैयारियों के बीच दुल्हन एजेंट के साथ लाखों रुपये की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। पुलिस इसे संगठित गिरोह से जुड़ा मामला मानकर जांच में जुटी है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


सात फेरे पूरे होते ही बदल गई पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी रविंद्र कुमार की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी मोहल्ले में हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई। शादी के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को सोने-चांदी के आभूषण पहनाए और सभी रस्में पूरी हुईं। लेकिन कुछ ही देर बाद दुल्हन कथित एजेंट के साथ मौके से चली गई और फिर वापस नहीं लौटी।

पहचान पत्र की कॉपी का बहाना, फिर दोनों लापता
पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी के बाद एजेंट शकील ने पहचान पत्र की फोटोकॉपी कराने की बात कही। वह दुल्हन को अपनी बाइक पर बैठाकर निकला और फिर दोनों लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो दूल्हा पक्ष ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


शॉपिंग से लेकर गहनों तक, सब दूल्हे के खर्च पर
रविंद्र कुमार के अनुसार, शादी से पहले दुल्हन ने उनके खर्च पर करीब 10 हजार रुपये के कपड़े खरीदे। मेकअप के नाम पर भी नकद राशि ली गई। शादी के दौरान दुल्हन को सोने का मंगलसूत्र, सोने के झुमके, चांदी की पायल और बिछिया भी दी गई। आरोप है कि विदाई से पहले शादी के फोटो और वीडियो भी मोबाइल से डिलीट करवा दिए गए।

अलीगढ़ से हुआ संपर्क, गया बुलाकर कराई शादी
पीड़ित का कहना है कि अलीगढ़ के एक व्यक्ति के माध्यम से उनकी कथित एजेंटों से पहचान हुई। इसके बाद उन्हें गया बुलाया गया, जहां युवती और उसके कथित परिजनों से मुलाकात कर शादी कराई गई। अब उन्हें संदेह है कि यह पूरा घटनाक्रम सुनियोजित ठगी का हिस्सा था।

दो लोग हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार
मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामले में कथित बड़ी बहन और एक बिचौलिए को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। हालांकि, मुख्य आरोपी दुल्हन और एजेंट अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

कर्ज लेकर की शादी, अब न्याय की आस
पीड़ित रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए कर्ज लिया था। शादी और गहनों पर लाखों रुपये खर्च किए, लेकिन कुछ ही घंटों में नकदी और आभूषण लेकर दुल्हन फरार हो गई। अब परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहा है।

यह भी पढ़ें: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, आज दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से कराएंगे इलाज
विज्ञापन


'हर पहलू की हो रही जांच'
मुफस्सिल थाना के इंस्पेक्टर देवराज इंद्र ने बताया कि मामला गंभीर है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें