फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: गया में दारोगा के दोनों बेटों को मारी गोली, छोटे बेटे की मौत; बड़ा गंभीर

Tue, 20 Oct 2026 01:08 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी

सार

गया के मानपुर में गोलीबारी में मोतिहारी में तैनात दारोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दो बेटों को गोली मार दी गई। छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे मोनू सिंह (32) की हालत गंभीर है। परिजनों के अनुसार, विवाद के बाद दोनों भाइयों को फोन कर बुलाया गया था। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया जिले के मानपुर में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा आहार के पास बदमाशों ने मोतिहारी में तैनात दारोगा सुधांशु शेखर उर्फ पिंटू सिंह के दोनों बेटों को गोली मार दी। घटना में छोटे बेटे रानू सिंह (30) की मौत हो गई, जबकि बड़े बेटे मोनू सिंह (32) की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मानपुर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के पास वारदात
गोलीबारी की यह घटना गया जिले के मानपुर क्षेत्र में सिद्धार्थपुरी मोहल्ले के निकट हुई। दोनों भाइयों के मूल निवास की बात करें तो वे अतरी थाना क्षेत्र के जेठियन गांव के रहने वाले थे। उनका परिवार पिछले कुछ वर्षों से मानपुर के सिद्धार्थपुरी मोहल्ले में रह रहा है।

झगड़े के बाद फोन कर दोनों भाइयों को बुलाया
परिजनों के मुताबिक, मोहल्ले से कुछ दूरी पर किसी व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों भाइयों को फोन करके वहां बुलाया गया। जब वे मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में रानू सिंह और मोनू सिंह दोनों घायल हो गए। छोटे भाई रानू की मौत हो गई, जबकि मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन


जुए और शराब के अड्डे को लेकर विवाद की चर्चा
स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि घटनास्थल के आसपास जुआ और शराब का अड्डा संचालित होता है। आशंका जताई जा रही है कि जुए को लेकर हुए विवाद के कारण गोलीबारी की घटना हुई। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में घटना के पीछे की वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटनास्थल से खोखे बरामद, आरोपियों की तलाश में जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ खोखे बरामद किए हैं। जांच में गोलीबारी में शामिल आरोपियों की पहचान करने और वारदात के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें