फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भाजपा नेता का विवादित बयान, बोले- राहुल का विकास ही नहीं हुआ, तो नौवीं फेल तेजस्वी को कैसे समझ आएगा बजट

Sat, 01 Feb 2025 05:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

Gaya News: भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का तो अभी विकास ही नहीं हुआ है और तेजस्वी यादव नौवीं फेल हैं, इन्हें बजट नहीं समझ आएगा। साथ ही उन्होंने गया के भविष्य पर बड़ा दावा किया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता दिलीप जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के गांधी मैदान में शनिवार को एनडीए घटक दलों का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में एनडीए के सभी प्रमुख नेता और प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत की और विपक्ष पर तीखे हमले किए।

विज्ञापन

 
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की समझ पर उठाया सवाल
मीडिया से बातचीत के दौरान दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का विकास अभी तक नहीं हुआ है, वह क्या बजट समझेंगे? और तेजस्वी यादव को बजट समझ में आएगा भी कैसे, क्योंकि वह तो नौवीं फेल हैं।
 
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 11 सालों में देश को शक्तिशाली बनाया है, जबकि कांग्रेस ने 65 सालों में देश को गर्त में धकेलने का काम किया। उन्होंने बिहार की स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बिहार में सिर्फ मोकामा घाट पर एक पुल बना था, जबकि एनडीए सरकार ने राज्य में विकास को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

 
‘वित्त मंत्री ने दिया वोकल फॉर लोकल का संदेश’
बिहार बजट पर चर्चा करते हुए जायसवाल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिथिलांचल की साड़ी पहनकर आम बजट पेश किया और 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा को तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया है, जिससे किसानों को खेती में सहूलियत मिलेगी।
 
‘बिहार को तीन नए ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, सिंचाई और बुद्ध सर्किट की सौगात’
जायसवाल ने बिहार की विकास योजनाओं पर बोलते हुए कहा कि बजट में बिहार के लिए तीन ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की घोषणा की गई है, जिससे राज्य में हवाई यातायात का विस्तार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की सबसे बड़ी समस्या सिंचाई है, जिसके लिए सरकार ने हजारों करोड़ रुपये का बजट पास किया है। वहीं, गया जिले के लिए बुद्ध सर्किट परियोजना पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसे देश-दुनिया का सबसे खूबसूरत धार्मिक स्थल बनाने की योजना पर काम किया जाएगा।
 
‘मखाना बोर्ड का ऑफिस बिहार में होगा स्थापित’
बिहार के मशहूर मखाना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जायसवाल ने कहा कि मखाना बोर्ड का ऑफिस बिहार में स्थापित किया जाएगा, जिससे यहां के किसानों और व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मध्यम वर्ग को सबसे बड़ी राहत दी है। अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर टैक्स में छूट दी गई है, जिससे लाखों सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को फायदा होगा।
 
‘कोई काम है नहीं, बेरोजगारों की तरह बातें कर रहा विपक्ष’
तेजस्वी यादव और विपक्ष पर तंज कसते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह लोग खिसियाई बिल्ली खंभा नोचने की तरह काम कर रहे हैं। इनके पास कोई काम नहीं बचा है, इसलिए बस गफलियां बजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को एक नया रूप देने के लिए लगातार काम कर रही है और जनता को विपक्ष के बहकावे में नहीं आना चाहिए।
 
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी भारी भीड़
गया में हुए इस कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए के हजारों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। इस दौरान बीजेपी, जेडीयू, हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा और आगामी चुनावों में एनडीए को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें